मेरठ में बारिश बनी काल: व्यक्ति और उसके घोड़े की पानी में डूबने से मौत, चौकी इंचार्ज ने जान पर खेलकर निकाला शव, Video

मेरठ में बारिश के बीच हुए एक दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस का साहस भी देखने को मिला। हालात इतने मुश्किल थे कि रेस्क्यू आसान नहीं था, लेकिन एक पुलिसकर्मी ने हिम्मत दिखाते हुए बड़ा कदम उठाया। आखिर पूरा मामला क्या है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 July 2026, 11:38 AM IST

Meerut: मेरठ में बारिश के बाद जलभराव एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के बजौट रेलवे अंडरपास में शनिवार दोपहर एक तांगा चालक और उसके घोड़े की डूबने से मौत हो गई। अंडरपास में करीब 10 फीट तक पानी भरा हुआ था, जिसका अंदाजा चालक को नहीं लग सका। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तांगा चालक और घोड़े के शव को पानी से बाहर निकाला गया।

चारा लेने निकले थे राकेश

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गणेशपुरी खत्ता रोड निवासी 60 वर्षीय राकेश पुत्र पूरन सिंह के रूप में हुई है। वह एक डेयरी में कर्मचारी थे। शनिवार सुबह वह तांगे से पशुओं के लिए चारा लेने निकले थे। दोपहर करीब तीन बजे जब वह बजौट रेलवे अंडरपास से गुजर रहे थे, तब वहां भरे गहरे पानी की गहराई का उन्हें अंदाजा नहीं लग सका और तांगा सीधे पानी में उतर गया।

यह भी पढ़ें-Meerut News: घर में अकेली थी किशोरी, तभी हुआ कुछ ऐसा… मोहल्ले में मच गया हड़कंप

घोड़े को बचाने की कोशिश में गई जान

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि तांगा पानी में फंसने के बाद राकेश ने अपने घोड़े को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें-Meerut News: मेरठ में मामूली टकराव के बाद ‘खूनी संघर्ष’, बीच-बचाव करने आई युवती के साथ क्या हुआ? जानें क्या है पूरा मामला

चौकी इंचार्ज ने पानी में कूदकर निकाला शव

सूचना पर लोहियानगर पुलिस मौके पर पहुंची। तांगा चालक का शव गहरे पानी में दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में चौकी इंचार्ज ने अपनी जान जोखिम में डालकर अंडरपास के पानी में छलांग लगाई और काफी देर तक तलाश करने के बाद शव को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घोड़े का शव भी पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Location :  Meerut

Published :  12 July 2026, 11:38 AM IST