मेरठ में तेज रफ्तार कार का कहर, शादी से लौट रहे पिता और बेटी की मौत, दो गंभीर

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। इंचौली थाना क्षेत्र में एनएच-34 स्थित नंगली ईशा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसा ने दो लोगों की जिंदगियां छीन ली।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 November 2026, 6:56 AM IST

Meerut: जिले के इंचौली थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया।  एनएच-34 स्थित नंगली ईशा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता, दो बेटियों और चचेरे भाई को रौंद दिया। सूचना पर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जिसमें पिता और बड़ी बेटी की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई अभिषेक और पलक घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर पर नितिन जाटव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतकों की पहचान किशोरीपुर गांव निवासी छोटू शर्मा (28) और उनकी बेटी परी (8) के रूप में हुई है। हादसा इंचौली थानाक्षेत्र के नंगली ईशा गांव के पास मवाना रोड पर हुआ।

शादी से घर लौट रहा था परिवार 

जानकारी के अनुसार  किशोरीपुर गांव निवासी वेल्डिंग कारीगर छोटू शर्मा अपनी दो बेटी 8 वर्षीय परी, 6 वर्षीय पलक और चचेरे भाई 24 वर्षीय अभिषेक के साथ शुक्रवार को शादी में गए थे। इसी दौरीन रात करीब 8 बजे चारों बाइक से घर लौट रहे थे। नंगली ईशा गांव के पास सर्विस रोड पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे कार चालक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार चारों बुरी तरह घायल हो गए। काफी समय तक चारों सड़क पर पड़े रहे।

शादी से घर लौटते समय उजड़ गई परिवार की खुशियां (इमेज सोर्स- इंटरनेट)

राहगीरों की सूचना पर इंचौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को गंगानगर क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां छोटू और उसकी बड़ी बेटी परी की मौत हो गई। वहीं, अभिषेक और पलक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक अभिषेक जाटव निवासी पुठा हुसैन, पिलखुआ को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने इंचौली थाने में घटना की तहरीर दी।

UP में तबादला एक्सप्रेस! 15 जिलों के BSA इधर से उधर, अमेठी, मेरठ, मिर्जापुर, मऊ समेत इन जिलों में बदले अधिकारी; देखिए पूरी लिस्ट

मामले में पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है, कार की तेज गति से हादसा होना सामने आया है।

Location :  Meerut

Published :  28 November 2026, 6:48 AM IST