मेरठ में एक साथ उठी पति-पत्नी और बेटी की अर्थी, केएमपी एक्सप्रेसवे पर उजड़ गया घर, कौन जिम्मेदार?

मेरठ के टीपीनगर निवासी पवन कुमार, उनकी पत्नी शकुंतला और बेटी अंजू की केएमपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक से कार टकराने के बाद मौत हो गई। परिवार कैथल जा रहा था। हादसे में एक युवक गंभीर घायल है। आखिर यह दर्दनाक दुर्घटना कैसे हुई और जिम्मेदारी किसकी बनती है, जानिए पूरी खबर।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 29 June 2026, 8:36 AM IST
google-preferred

Meerut: मेरठ के टीपीनगर निवासी एक परिवार के लिए कैथल की यात्रा आखिरी साबित हुई। केएमपी एक्सप्रेसवे पर ईंटों से भरे ट्रक से कार टकराने के बाद पति-पत्नी और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। रविवार को तीनों के शव मेरठ पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

ट्रक से टकराई कार, तीन लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

मेरठ के टीपीनगर निवासी एक परिवार की कैथल जाते समय सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सोनीपत के पीपली गांव के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर उनकी स्विफ्ट कार आगे चल रहे ईंटों से भरे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार पति-पत्नी और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Meerut : गंगा एक्सप्रेसवे पर थार-स्कॉर्पियो गैंग का आतंक, वायरल हुआ खतरनाक VIDEO

मायके जा रहा था परिवार

टीपीनगर के गणपति एंक्लेव निवासी पवन कुमार अपनी पत्नी शकुंतला और बेटी अंजू के साथ हरियाणा के कैथल स्थित मायके जा रहे थे। रास्ते में पीपली गांव के पास उनकी कार अचानक ट्रक से जा भिड़ी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायल युवक शिवम को पहले खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

मेरठ पहुंचते ही मचा कोहराम

रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पवन कुमार, उनकी पत्नी शकुंतला और बेटी अंजू के शव मेरठ लाए गए। तीनों शव पहले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद बेटी अंजू का शव उसके ससुराल पक्ष के लोग दिल्ली के नंदनगरी स्थित जीटीबी कॉम्प्लेक्स ले गए, क्योंकि उसकी शादी वहीं हुई थी।

Meerut Fire: कपड़ा कारोबारी के घर में लगी भीषण आग, पांच मासूम समेत 6 की दर्दनाक मौत

पति-पत्नी की एक साथ उठी अंतिम यात्रा

पवन कुमार और शकुंतला के शव टीपीनगर स्थित उनके आवास पहुंचे तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। रिश्तेदार, पड़ोसी, कारोबारी और परिचित बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। घर का माहौल बेहद गमगीन था। इसके बाद दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई और सूरजकुंड श्मशान घाट पर पति-पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Location :  Meerut

Published :  29 June 2026, 8:36 AM IST

Related News

Advertisement