‘कॉकरोच’ बनकर मथुरा नगर निगम! यमुना की गंदगी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

मथुरा में यमुना नदी में गिरते गंदे नालों और बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ एक समाजसेवी युवक ने ऐसा अनोखा प्रदर्शन किया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। युवक कॉकरोच की वेशभूषा पहनकर नगर निगम कार्यालय पहुंचा और वहां नाचते-गाते हुए प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 22 May 2026, 4:52 PM IST
google-preferred

Mathura: मथुरा में यमुना नदी में गिरते गंदे नालों और बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ एक समाजसेवी युवक ने ऐसा अनोखा प्रदर्शन किया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। युवक कॉकरोच की वेशभूषा पहनकर नगर निगम कार्यालय पहुंचा और वहां नाचते-गाते हुए प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। युवक को इस अंदाज में देखकर लोग हैरान रह गए और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई।

“गंदगी में कॉकरोच पनपते हैं, शहर भी उसी ओर बढ़ रहा”

कॉकरोच की ड्रेस पहने युवक ने कहा कि यमुना नदी में लगातार गंदे नाले गिर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे। उसका कहना था कि जिस तरह गंदगी में कॉकरोच पनपते हैं, उसी तरह शहर और यमुना की हालत भी बदतर होती जा रही है।

युवक ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते सफाई व्यवस्था और प्रदूषण रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में हालात और भयावह हो सकते हैं।

नगर निगम परिसर में जुटी भीड़

नगर निगम कार्यालय पहुंचे युवक को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। कुछ ही देर में यह अनोखा प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने भी यमुना प्रदूषण को गंभीर समस्या बताते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना था कि जागरूकता फैलाने के लिए युवक का तरीका अलग जरूर है, लेकिन मुद्दा बेहद महत्वपूर्ण है।

शहरभर में चर्चा का विषय बना प्रदर्शन

कॉकरोच बनकर किए गए इस विरोध प्रदर्शन की चर्चा पूरे शहर में हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस प्रदर्शन के वीडियो शेयर कर रहे हैं और यमुना की सफाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Location :  Mathura

Published :  22 May 2026, 4:51 PM IST

Advertisement