गोरखपुर: निर्माण कार्यों में लापरवाही पर नगर आयुक्त सख्त, दे डाली ये चेतावनी
बैठक में घंटाघर क्षेत्र समेत कई प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान बंधू सिंह के स्थान पर अतिरिक्त कार्यों का प्रभार अभियंता अशोक कुमार भाटी को सौंपा गया। नगर आयुक्त ने इंदिरा बाल विहार पार्क में साउंड सिस्टम और एलईडी वॉल लगाने के निर्देश दिए।