मथुरा में परफ्यूम कंपनी के सीईओ से शादी : तीन महीने बादी ही नई नवेली दुल्हन ने कर डाला ऐसा कांड; यकीन नहीं…

मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में परफ्यूम कंपनी के सीईओ ने पत्नी और उसके मायके पक्ष पर 49.50 लाख रुपये के आभूषण, नकदी और दस्तावेज गायब करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 27 July 2026, 2:08 PM IST

Mathura : गोविंद नगर थाना क्षेत्र में एक परफ्यूम कंपनी के सीईओ ने अपनी पत्नी और उसके मायके पक्ष पर 49.50 लाख रुपये के आभूषण, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर गोविंद नगर थाने में पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

व्यावसायिक संबंध से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

जयसिंहपुरा मोहन नगर निवासी विवांश वशिष्ठ उर्फ विपुल शर्मा ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि वह वीआईवीसीओएस कंपनी के संस्थापक और सीईओ हैं। उनके अनुसार, कार्य के दौरान आगरा के सिकंदरा बोदला निवासी दीप्ति शर्मा से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच पहले व्यावसायिक संबंध बने, जो समय के साथ दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गए। बाद में दोनों ने विवाह कर लिया।

शादी के पंजीकरण को लेकर टालमटोल का आरोप

शिकायतकर्ता के मुताबिक, विवाह के बाद उन्होंने पत्नी से शादी का पंजीकरण कराने के लिए कहा लेकिन वह लगातार इसे टालती रहीं। आरोप है कि 20 मार्च को दीप्ति शर्मा अपने मायके चली गईं और 21 मार्च को वापस आने की बात कही लेकिन वह वापस नहीं लौटीं।

मरीज इंतज़ार करते रहे, स्ट्रेचर करता रहा ईंटों की ढुलाई? मथुरा से सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

घर की तलाशी में नकदी और आभूषण गायब मिलने का दावा

पीड़ित का कहना है कि पत्नी के वापस नहीं आने पर उन्होंने घर की तलाशी ली। इस दौरान उन्हें 7.50 लाख रुपये की नकदी और करीब 42 लाख रुपये के आभूषण गायब मिले। उनका आरोप है कि पत्नी ने सुनियोजित साजिश के तहत घर से नकदी, आभूषण और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले लिए।

सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

न्यायालय के आदेश पर गोविंद नगर थाने में पत्नी दीप्ति शर्मा, शिव शंकर शर्मा, शीला शर्मा समेत कुल सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्षेत्राधिकारी आशना चौधरी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  MathuraMathura

Published :  27 July 2026, 2:08 PM IST