गोरखपुर में शादीशुदा महिला का मर्डर, दहेज ने ली जान, जानिए मामला

गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद किया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 26 December 2025, 11:03 PM IST

Gorakhpur: दहेज के नाम पर एक और खौफनाक वारदात सामने आई है। जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। बेलघाट थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की हत्या का मामला उजागर होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घर के अंदर चल रही प्रताड़ना कब मौत में बदल गई। किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने इस दिल दहला देने वाले मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

बेलघाट थाना क्षेत्र में दहेज हत्या से हड़कंप
यह मामला बेलघाट थाना क्षेत्र का है। जहां पीड़िता को उसके ससुराल पक्ष द्वारा लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। हालात इतने बिगड़ चुके थे कि आखिरकार दहेज की इस आग में विवाहिता की जान ले ली गई।

Gorakhpur Crime: संगठित अपराध पर पुलिस की करारी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तारी

महिला अपराधों पर सख्ती
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में बेलघाट थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। थानाध्यक्ष विकासनाथ के नेतृत्व में गठित टीम ने  अभियुक्त अर्जुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

आलाकत्ल बरामद
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 80(2), 115(2), 352 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा, कुदाल और नायलॉन की रस्सी बरामद की गई है। इन्हीं औजारों का इस्तेमाल कर हत्या को अंजाम दिया गया।

परिजनों का आरोप
वादी द्वारा थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उसकी बहन को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था और इसी उत्पीड़न के चलते उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत विवेचना शुरू की। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Gorakhpur News: जटाशंकर गुरुद्वारे से निकली नमन यात्रा, वीर साहिबजादों को श्रद्धांजलि

दोषियों को नहीं मिलेगी राहत
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दहेज हत्या और महिला उत्पीड़न जैसे अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 26 December 2025, 11:03 PM IST