कन्नौज से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के जेवा गांव निवासी युवती पारुल अपने प्रेमी तिर्वा थाना क्षेत्र के डम्मरपुर गांव निवासी आदित्य के साथ कुछ दिन पूर्व घर से चली गई थी। दोनों के फरार होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया था।

कोर्ट मैरिज ( Img: Dynamite News)
Kannauj: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के जेवा गांव निवासी युवती पारुल अपने प्रेमी तिर्वा थाना क्षेत्र के डम्मरपुर गांव निवासी आदित्य के साथ कुछ दिन पूर्व घर से चली गई थी। दोनों के फरार होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया था।
जानकारी के मुताबिक, प्रेमी युगल ने कन्नौज पहुंचकर पहले कोर्ट मैरिज की और इसके बाद तिर्वा क्षेत्र के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली। शादी के बाद दोनों ने एक वीडियो जारी कर अपने परिवार से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बता दें कि युगल ने यह भी अपील की है कि पुलिस उन्हें किसी प्रकार से परेशान न करे और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। गुरुवार शाम करीब 5 बजे उनका वीडियो सामने आया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में तिर्वा कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है।
वहीं इससे पहले भी जालौन जनपद में प्रेमी युगल ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की। दरअसल, दोनों ने घर से भागकर मंदिर में पूरे विधि-विधान से शादी की। सिरसा कलार थाना कस्बे के निवासी प्रेमी युगल थे। जो दोनों एक-दूसरे लंबे समय से प्रेम करते थे। साथ ही दोनों एक साथ जीवन बिताना चाहते थे, मगर उनके परिवार वाले इस रिश्ते को लेकर तैयार नहीं थे। ऐसे में दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज शादी की उसके बाद अपने ही गांव के मंदिर में जाकर दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली।