
फौजी अखिलेश हत्याकांड
Hathras: हाथरस के चर्चित सैनिक अखिलेश हत्याकांड में पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है। जिला कारागार अलीगढ़ में बंद दो आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए दो तमंचे, खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस खुलासे के बाद पुलिस जांच को और मजबूत आधार मिला है।
Hathras: पुलिस हिरासत में शख्स ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
मामला थाना सादाबाद क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित चंद्रा फार्म हाउस के पास का है। पांच फरवरी को भारतीय सेना में तैनात अखिलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
समदपुर निवासी अखिलेश कुमार हाथरस न्यायालय में तारीख करने के बाद अपने मित्र के साथ कार से आगरा जा रहे थे। तभी रास्ते में ईको कार और बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से अखिलेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मामले के जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। थाना सादाबाद पुलिस अब तक इस हत्याकांड में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
वहीं समदपुर निवासी रवी उर्फ गट्टे और सौरभ ने बाद में न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Hathras
Published : 18 May 2026, 11:58 AM IST