
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
Fatehpur: फतेहपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार शाम यू.पी. मार्का ईंट भट्ठा के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.104 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रितिक सैनी (19 वर्ष) पुत्र नरैश सैनी, निवासी ग्राम झाल, थाना असोथर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़ा हुआ था और गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ने के लिए टीम ने कार्रवाई की।
फतेहपुर में खनन माफियाओं पर एक्शन, 42 ओवरलोड ट्रकों पर जुर्माना, दो जब्त
पुलिस ने उसके कब्जे से 5.104 किलो गांजा, एक मोबाइल फोन और 120 रुपये नकद बरामद किए। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना किशनपुर में मु.अ.सं. 290/2025, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम, उपनिरीक्षक प्रवीण यादव, उपनिरीक्षक जितेंद्र दुबे, कांस्टेबल विवेक यादव, राजेश तिवारी, निर्भय सिंह और बृजेश पाल शामिल रहे।
फतेहपुर में पराली जलाने पर प्रशासन का सख्त रुख, 59 किसानों पर 3.52 लाख का जुर्माना
आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद मंगलवार को न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि जनपद में नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी कड़ी निगरानी के साथ जारी रहेगा।
Location : Fatehpur
Published : 19 November 2025, 10:11 PM IST
Topics : crime news Drugs Fatehpur Police Action weed