
दो IAS और 18 PCS अफसरों का तबादला
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। इस बार दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों समेत कुल 20 अफसरों का तबादला किया गया है। इसमें 18 PCS अफसर शामिल हैं। नए आदेश के मुताबिक कई जिलों के प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल हुआ है, जिससे स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, 1994 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अमित कुमार घोष, जो हाल ही में केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं, उन्हें सचिवालय प्रशासन विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने उन्हें सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग से वापस यूपी कैडर में भेजा था। अमित कुमार घोष पहले बहुजन समाज पार्टी की सरकार के दौरान लखनऊ के जिलाधिकारी रह चुके हैं।
हरदोई में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात IAS दीक्षा जोशी को अब मेरठ का नया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया है। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में 18 PCS अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।
अमरेश कुमार (उप निदेशक, मंडी परिषद, लखनऊ) को मथुरा का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है। दयानंद प्रसाद, जो प्रयागराज में अपर मेला अधिकारी के पद पर थे, को कृषि निदेशालय लखनऊ में अपर निदेशक (प्रशासन) की जिम्मेदारी दी गई है। अभिनव पाठक,विशेष कार्याधिकारी कुंभ मेला, को प्रयागराज से आगरा उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। आलोक गुप्ता को कानपुर नगर का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
सुनील कुमार झा अब मेरठ स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के रूप में कार्य करेंगे। नवनीत गोयल, SDM मेरठ, को महाराजगंज का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नियुक्त किया गया है।
ज्ञानेंद्र नाथ को प्रयागराज में उप जिलाधिकारी का पद मिला है। पुष्पराज सिंह को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है। सुमित सिंह, SDM मऊ, को अलीगढ़ का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
अंशिका दीक्षित, SDM अयोध्या,को बिजनौर भेजा गया है।
संजय कुमार सिंह, ADM (वित्त एवं राजस्व) लखीमपुर खीरी, को मुजफ्फरनगर का ADM (प्रशासन) बनाया गया है। नरेंद्र बहादुर सिंह को लखीमपुर खीरी में ADM पद पर स्थानांतरित किया गया है।
अजीत कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। विनीता सिंह अब प्रयागराज विकास प्राधिकरण की सचिव होंगी। सिद्धार्थ चौधरी,इटावा SDM,परितोष मिश्रा,अलीगढ़ SDM, शैलेश दुबे को अमरोहा SDM, और सुधीर कुमार को संत कबीर नगर SDM नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल से शासन की कार्यप्रणाली में गति और पारदर्शिता लाने की उम्मीद की जा रही है। सरकार का मानना है कि यह बदलाव ज़मीनी स्तर पर प्रशासनिक क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
Location : Lucknow
Published : 9 May 2025, 11:05 AM IST
Topics : Lucknow News UP administrative news UP IAS Transfer UP PCS Officer Transfer UP Government UP News Yogi Adityanath