
पीड़ित ने एसपी से की शिकायत (IMG: Dynamite News)
Mainpuri: भोगांव तहसील क्षेत्र के ग्राम नखतपुर निवासी नेत्रपाल सिंह और सत्य प्रकाश पुत्रगण बदलू सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जमीन विवाद में न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ताओं ने अपने भाई ओमप्रकाश सहित विपक्षी पक्ष पर जमीन को लेकर विवाद करने, दबाव बनाकर वसीयत कराने, जानलेवा हमला करने और परिवार को धमकाने के आरोप लगाए हैं।
शिकायतकर्ता ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 1997 में उनके पिता बदलू सिंह ने तीनों भाइयों के बीच जमीन और मकान का बंटवारा किया था। आरोप है कि बंटवारे के बाद भाई ओमप्रकाश ने अपने हिस्से से अलग जमीन का बैनामा अपनी पत्नी के नाम करा लिया। इसके बाद कथित रूप से दबाव बनाकर शिकायतकर्ताओं की जमीन की वसीयत अपने दोनों बेटों के नाम करा ली गई।
ये भी पढ़ें: Baghpat News: तंदूर पर रोटी बनाते युवक का वीडियो वायरल, थूकने का आरोप; पुलिस ने लिया एक्शन
शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि 22 मार्च 2012 को उनके पिता की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में सदर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। पीड़ितों के अनुसार, जमीन और वसीयत निरस्त कराने को लेकर सिविल कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।
साथ ही आरोप लगाया कि न्यायालय में चल रहे मुकदमे की पैरवी के दौरान विपक्षी पक्ष ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया। इस मामले की शिकायत सदर कोतवाली में दर्ज कराए जाने की बात भी कही गई है। इसके बाद से उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है।
ये भी पढ़ें: बिहारी बाबू का गूंजा डायलॉग, “ममता ही मेरी नेता, विपक्ष भाग्यशाली कि राहुल जैसा नेता मिला”
नेत्रपाल सिंह और सत्य प्रकाश ने एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें न्याय दिलाने तथा जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Location : mainpuri
Published : 23 September 2026, 1:55 PM IST
Topics : DynamiteNews land dispute mainpuri news UP Police