आवासीय पट्टा भूमि पर कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने डीएम से लगाई गुहार

मैनपुरी में आवासीय पट्टा भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा और अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने लेखपाल समेत कई लोगों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। शिकायत के बावजूद निर्माण जारी रहने से पीड़ितों ने डीएम, एसडीएम और पुलिस से तत्काल कार्रवाई कर कब्जा हटवाने की मांग की है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 May 2026, 12:45 PM IST
google-preferred

Mainpuri: मैनपुरी जिले में आवासीय पट्टा भूमि पर जबरन कब्जा और अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि दबंगों ने प्रशासनिक मिलीभगत के सहारे पट्टे की जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

वर्ष 2018 में मिला था आवासीय पट्टा

पीड़ितों के अनुसार वर्ष 2018 में भूमि प्रबंधक समिति द्वारा उन्हें विधिवत आवासीय पट्टा आवंटित किया गया था। तभी से परिवार उक्त भूमि पर टीन शेड और छप्पर डालकर पशु बांधने के साथ आवासीय उपयोग कर रहा था। पीड़ितों का कहना है कि वह कई वर्षों से शांतिपूर्वक जमीन का उपयोग कर रहे थे, लेकिन अब कुछ लोगों ने जबरन कब्जा करना शुरू कर दिया है।

लेखपाल समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि तहसील करहल में तैनात लेखपाल दिनेश और उसके साथ जुड़े कुछ लोगों ने दबंगई दिखाते हुए पट्टे की भूमि पर निहास खोदकर अवैध निर्माण शुरू करा दिया। पीड़ितों का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें धमकाया भी जा रहा है। आरोप है कि करीब 10 डेसीमल जमीन पर कब्जा किया जा चुका है।

मैनपुरी में वोटर लिस्ट पर बवाल, सपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

डीएम से शिकायत के बाद भी जारी निर्माण

पीड़ित परिवार ने बताया कि मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। शिकायत के बाद प्रशासन की ओर से अवैध निर्माण रुकवाने का आश्वासन भी मिला था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुका। पीड़ितों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत के चलते दबंग लगातार निर्माण करा रहे हैं।

न्यायालय में विचाराधीन है मामला

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक विपक्षी पक्ष के पट्टों की वैधता को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विवादित भूमि पर निर्माण कराया जा रहा है। पीड़ितों ने इसे नियमों की अनदेखी बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Deoria Love Affair Drama: प्रेम प्रसंग में Mobile Tower पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज हंगामा

तत्काल कार्रवाई की मांग

पीड़ित श्याम कुमार ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा पट्टा कब्जा लिया जाएगा। उन्होंने उपजिलाधिकारी मैनपुरी और कोतवाली पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध कब्जा और निर्माण रुकवाने की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Location :  Mainpuri

Published :  20 May 2026, 12:45 PM IST

Advertisement