हिंदी
सपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Mainpuri : मैनपुरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी को लेकर सियासी बवाल तेज हो गया है और मामला सीधे जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। आरोप है कि विशेष पुनरीक्षण के बाद तैयार की गई वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर फर्जी और दोहराए गए नाम शामिल कर दिए गए हैं। जिससे आने वाले चुनावों की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण SIR के बाद जिले की चारों विधानसभाओं में बड़ी गड़बड़ियों के आरोप सामने आए हैं जहां हजारों की संख्या में रिपीटेड नाम और गलत प्रविष्टियां दर्ज होने का दावा किया जा रहा है।
इसी मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचा और जिलाधिकारी को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मतदाता सूची को शुद्ध करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई है।
मैनपुरी में दबंगों का दबदबा: घर के अंदर जबरन नाली निकालने पर परिवार को मिली जान से मारने की धमकी!
डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे सपा नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे अधिकारियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए जिन्होंने गलत नाम दर्ज किए हैं।
इस मौके पर सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है और इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य ने कहा कि अगर सूची को तुरंत ठीक नहीं किया गया तो पार्टी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।
Location : Mainpuri
Published : 19 May 2026, 3:45 PM IST