
रोते बिलकते परिजन
Mainpuri: उत्तर प्रदेश की जनपद मैनपुरी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई हैं। जहां दन्नाहार थाना क्षेत्र स्थित गांव ज़रामाई में एक किशोर की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं थाना स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
हत्यारों ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर हमला किया। जिससे वह वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर एसपी गणेश प्रसाद साहा दन्नाहार पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी ने घटना की जानकारी जुटाई और मृतक के परिजनों से बात की। एसपी ने दन्नाहार पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।
Mainpuri News: मामूली विवाद में आगजनी और मारपीट, मासूम बच्चा घायल; पढ़ें पूरी खबर
मृतक की मां बबली ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते मेरे पुत्र की हत्या की गई है, मेरा पुत्र भैंस चलाने के लिए गांव के बाहर खेतों में गया था। वहीं पर तीन लोगों ने मेरे पुत्र को घेर लिया और कुल्हाड़ी से मेरे पुत्र की गर्दन को काट दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि मृतक किशोर भैंस चराने के लिए गांव के बाहर गया था। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने मृतक किशोर की गर्दन पर कुल्हाड़ी से बार किया घटनास्थल पर कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है। मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक किशोर के पारिवारक जनों द्वारा तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई है। जल्द उन्हें पकड़ा जाएगा।
Location : Mainpuri
Published : 28 November 2025, 11:51 PM IST
Topics : mainpuri minor murder police uttar pradesh