यूपी के मैनपुरी में सोमवार को पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 5 किलो 108 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

मैनपुरी में नशे के कारोबार पर बड़ा एक्शन
Mainpuri: जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने थाना कुरावली क्षेत्र से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 5 किलो 108 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान परवेज पुत्र सैय्यद खां, निवासी मोहल्ला सराय, कस्बा व थाना कुरावली, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र करीब 39 वर्ष बताई गई है। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 25 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कुरावली के पर्यवेक्षण में की गई।
Republic Day 2026 पर दिखी भारत की अत्याधुनिक युद्ध क्षमता, आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति का दमदार प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कुरावली ललित भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जैथरा रोड पर बम्बा के किनारे सड़क से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह यह गांजा किसी अज्ञात व्यक्ति से लाकर छोटी-छोटी पुड़ियों में बांटकर कुरावली क्षेत्र में बेचता था। पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 029/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।