
घर का ताला तोड़कर चोरी
Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक महिला के घर में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक, मामला मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के लुखुरपुरा गांव का है, जहां आशा देवी पत्नी स्वर्गीय भानु प्रताप ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह करीब पांच दिन पहले अपने मायके गई थीं। घर में ताला लगाकर जाने के बाद जब वह 24 अप्रैल 2026 को वापस लौटीं, तो देखा कि घर के अंदर के कमरों के ताले टूटे पड़े थे।
पीड़िता के अनुसार, घर में रखे तीन बक्सों के ताले भी तोड़ दिए गए थे। इनमें से सोने-चांदी के आभूषण और करीब 70 हजार रुपये नकद गायब मिले। चोरी हुए सामान में झुमके, टॉप्स, सोने का हार, अंगूठी और चांदी की करधनी शामिल हैं।
जान से मारने की धमकी
आशा देवी ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों से जानकारी लेने पर शक गांव के ही दो युवकों पर गया, जिनके नाम राकेश पुत्र बलवंत और नीरज पुत्र बलवंत बताए जा रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि तीन महीने पहले इन लोगों से उनका विवाद भी हुआ था, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी।
गाजीपुर कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, पीड़ित परिवार को पांच लाख मुआवजा और न्याय का वादा
हमने थाने में शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब हमें अपनी जान-माल का भी खतरा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले में सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाती है।
Location : Mainpuri
Published : 27 April 2026, 7:11 PM IST
Topics : Latest News Mainpuri Crime UP News UP Police