
दिव्यांश हत्याकांड में मुख्य आरोपी और उसकी प्रेमिका को भेजा जेल
Kanpur: दिव्यांश हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी संचालक और उसकी प्रेमिका को जेल भेज दिया है। आरोपियों से टूटे हुए कैमरे और हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद हुआ है। आरोपी ने जेल जाते समय राजनैतिक पहुंच का हवाला देते हुए जल्द जमानत कराने की धमकी दी।
महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी सौरभ उर्फ कन्हैया मिश्रा पुत्र सुरेश चंद्र निवासी ग्राम चंदवारा थाना पैलानी जिला बांदा जो वर्तमान में लखनऊ में एक किराये के मकान में रहता था। प्रेमिका हर्षिता सोनी पुत्री भीम सोनी निवासी पूर्वी दीन खेड़ा राजाजी पुरम थाना पारा लखनऊ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि कानपुर में महाराजपुर के गौरिया गांव में मासूम दिव्यांश (11) की लखनऊ स्थित गुरुकुल में संचालक सौरभ उर्फ कन्हैया मिश्रा द्वारा पीट-पीटकर हत्या की थी।
कानपुर में डबल मर्डर: जुड़वां बेटियों की हत्या का सच! पत्नी ने खोले आरोपी पति के काले राज
गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने कहा कि मेरे गुरुकुल में बड़े-बड़े नेता मंत्री का आना जाना है। दस दिनों के अंदर मुझे जमानत मिल जाएगी और अगर जरूरत पड़ेगी, तो मेरे साथ एक नहीं एक हजार गुरुकुल चलाने वाले संचालक हैं। सभी खुलकर मेरे साथ आएंगे।
आरोपी ने बच्चे की चोट के सवाल पर बताया कि अनुशासन सिखाने के लिए ही बच्चों की पिटाई की जाती है डराया जाता है।
कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के आरोपी की पत्नी खुशी दुबे का रिजल्ट आउट
गुरुकुल में दिव्यांश के साथ रहने वाले बच्चे घटना के बाद से सहमे हुए है। दिव्यांश के साथ पढ़ने वाले बच्चे ने कहा कि आरोपी ने रास्ते में उन्हें भी धमकाया था कि अगर कही कुछ बताया तो किडनी निकाल कर बेच देंगे।
Location : Kanpur
Published : 24 April 2026, 3:51 PM IST