
महराजगंज में महिला ने बीच रोड किया ड़्रामा
Maharajganj: जनपद के कोल्हुई कस्बे के मुख्य तिराहे पर सोमवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक वह बीच सड़क पर खड़ी होकर वाहनों को रोकती रही, जिससे यातायात भी प्रभावित हो गया।
महिला के व्यवहार से आसपास के लोग दंग रह गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। महिला लगातार राहगीरों और स्थानीय लोगों और यहां तक की पुलिस को भी गालियां देती रही।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद महिला को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, महिला मानसिक रूप से परेशान प्रतीत हो रही है।
बताया जा रहा है कि महिला पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह कभी होटल संचालकों पर मारपीट का आरोप लगाती तो कभी रेलवे स्टेशन पर बदसलूकी की बात कहकर हंगामा करती रही।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की स्थिति को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Location : Maharajganj
Published : 4 May 2026, 7:30 PM IST