पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात
Maharajganj: ठूठीबारी थाना क्षेत्र के निबियहवा गांव निवासी 65 वर्षीय महिला सीता (पत्नी साहनी, पिता रामलक्षण) का शव उनके मायके बागापार में संदिग्ध परिस्थितियों में बंद कमरे से बरामद हुआ है। सोमवार को शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
अचेत अवस्था में देख ग्रामीणों ने दी सूचना
बताया जा रहा है कि महिला बागापार में नेवासा पर रह रही थी। ग्रामीणों ने जब उन्हें अचेत अवस्था में देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
गांव में दहशत, हत्या की आशंका भी जताई गई
ग्रामीणों के मुताबिक महिला रोजमर्रा की तरह घर से निकली थी, लेकिन कुछ देर बाद उनका शव मिला। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि कुछ इसे अचानक हुई मौत मान रहे हैं।
कपूर खानदान की बेटी का कातिलाना अंदाज, फोटोशूट में बिखेरा जलवा
हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर उनके बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी भी अफवाह या तनाव की स्थिति से बचने के लिए गांव में एहतियातन पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।