जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन; भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

महराजगंज में समाजवादी पार्टी ने जौहर यूनिवर्सिटी के कथित ध्वस्तीकरण के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 27 July 2026, 8:49 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज में समाजवादी पार्टी ने जौहर यूनिवर्सिटी के कथित ध्वस्तीकरण के विरोध में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव और अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष इसरार खान ने किया।

सपा नेताओं ने लगाया ये आरोप

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को निशाना बना रही है और राजनीतिक द्वेष के चलते कार्रवाई की जा रही है। ज्ञापन में समाजवादी पार्टी ने मांग की कि विश्वविद्यालय से जुड़ी किसी भी कार्रवाई को तत्काल रोका जाए। पार्टी नेताओं का कहना है कि शिक्षा संस्थानों पर इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें- Video: “अखिलेश यादव का इशारा मिला तो सड़क पर दिखेगी युवजन सभा…” छात्रों के समर्थन में सम्राट मलिक का बड़ा ऐलान

भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि पार्टी जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। सपा नेताओं ने कहा कि शिक्षा से जुड़े संस्थानों की सुरक्षा और स्वतंत्रता बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण नोटिस के विरोध में समाजवादी पार्टी का ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शन, नेता बोले- छात्र विरोधी पार्टी भाजपा

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, सुमन ओझा, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, वसीम अहमद, हरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, यगदत्त पासवान सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी नेताओं ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी के मामले को लेकर आने वाले दिनों में भी आवाज उठाई जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  27 July 2026, 8:49 PM IST

Related News

Advertisement