जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन; भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
महराजगंज में समाजवादी पार्टी ने जौहर यूनिवर्सिटी के कथित ध्वस्तीकरण के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।