सिसवा विद्युत वितरण उपकेंद्र पर धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, ​वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन

सिसवा बाजार के अमडीहा स्थित विद्युत वितरण उपकेंद्र में विश्वकर्मा जयंती पर खास आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा और हवन के बाद विशाल भंडारा लगाया गया, जिसमें कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 17 September 2026, 4:12 PM IST
google-preferred

Siswa Bazar: सिसवा कस्बे के अमडीहा स्थित विद्युत वितरण उपकेंद्र परिसर में भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही परिसर में धार्मिक माहौल नजर आया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा और हवन हुआ। इसके बाद आयोजित भंडारे में कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

वैदिक मंत्रों के बीच हुआ पूजन-हवन

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विद्युत वितरण उपकेंद्र परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। उपखंड अधिकारी तुषार सिंह और अवर अभियंता सत्यम गोंड ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा एवं हवन संपन्न कराया। ज्योतिर्विद रवि मिश्र ने वैदिक मंत्रों के बीच धार्मिक अनुष्ठान कराया। पूजन के दौरान लोक कल्याण, सुख-समृद्धि और कार्यक्षेत्र में उन्नति की कामना की गई। हवन के दौरान परिसर में मंत्रोच्चार से भक्तिमय माहौल बना रहा।

ये भी पढ़ें- “अब हमें कौन संभालेगा?” हाथरस में ट्रेन से गिरे जगदीश की मौत, मासूम बच्चों के सिर से छिन गया पिता साया! मातम में डूबा घर

भजन-कीर्तन से भक्तिमय रहा माहौल

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन भी हुआ। पूजा में शामिल श्रद्धालुओं और विद्युत कर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा का जयघोष किया। “जय विश्वकर्मा भगवान” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। धार्मिक अनुष्ठान पूरा होने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें विद्युत विभाग के कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान कर्मचारियों और लोगों में उत्साह देखने को मिला।

ये भी पढ़ें- बड़ी बहन से शादी का अरमान और अवैध संबंधों का शक, हल्द्वानी में दामाद ने ली मुंहबोले बेटे की जान

बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में लाइनमैन शिवनाथ, अजय, मुकेश, संजय, प्रदुम्न, कन्हैया, दयासागर, भग्गन, सन्नी यादव, विनोद और पन्नेलाल समेत बिजली विभाग के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी आयोजन में भाग लिया और भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन चले धार्मिक आयोजन और भंडारे के कारण विद्युत वितरण उपकेंद्र परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Location :  Siswa Bazar (Maharajganj)

Published :  17 September 2026, 4:12 PM IST

Related News

Advertisement