Haridwar: सेवा का अनूठा संकल्प, 20 वर्षों से श्रद्धालुओं के लिए चला रहे भंडारा
श्रावण मास के पवित्र अवसर पर बहादराबाद में हरिद्वार से करीब 18 किलोमीटर दूर मंडी आदमपुर स्थित सीसवाल धाम शिव कावड़ संघ द्वारा आयोजित भव्य भंडारा श्रद्धालुओं के लिए आस्था, सेवा और भक्ति का अनूठा संगम बना हुआ है। इस भंडारे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पिछले 20 वर्षों से अखंड रूप से हर साल श्रावण में दस दिनों तक चलता है।