स्कूल में चल रही थी मटन-शराब की महफिल, रसोइया से अभद्रता का वीडियो वायरल; शिक्षक पहले ही निलंबित

महराजगंज के एक विद्यालय से जुड़ा पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है। वीडियो में विद्यालय परिसर में कथित तौर पर मटन और शराब के साथ कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 28 September 2026, 12:35 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज जनपद के एक विद्यालय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में विद्यालय परिसर में कथित तौर पर मटन और शराब के साथ दो शिक्षकों की महफिल नजर आ रही है।

रसोइया के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप

इसी दौरान एक रसोइया के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने की बात भी सामने आ रही है। वीडियो में एक शिक्षक द्वारा रसोइया को किस किए जाने और शिक्षक द्वारा गलत इशारे का दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद विद्यालयी अनुशासन और शिक्षकों के आचरण को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

ये भी पढ़ें- महराजगंज में बाढ़ अलर्ट! त्रिमुहानी घाट पहुंचे डीएम-एसपी, 24×7 निगरानी के निर्देश

बताया जा रहा है कि यह मामला कई महीने पुराना है, लेकिन अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिस विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई और अनुशासन की जिम्मेदारी शिक्षकों पर होती है, वहां इस तरह की कथित गतिविधियां कैसे हुईं।

वीडियो की नहीं हुई पुष्टि

वायरल वीडियो में विद्यालय परिसर में कथित तौर पर मांसाहारी भोजन और शराब रखे होने के साथ कुछ लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान रसोइया के साथ कथित अभद्रता का दृश्य भी सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- “रातभर डर के साये में जागते रहे ग्रामीण”, सोहगीबरवा में नारायणी का बढ़ता पानी बना बड़ा खतरा, अब रेस्क्यू का इंतजार

मामले को लेकर महराजगंज के बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह से डाइनामाइट न्यूज संवाददाता ने बातचीत की। बीएसए ने बताया कि संबंधित शिक्षक के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है और शिक्षक निलंबित है। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच भी जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  28 September 2026, 12:25 PM IST

Related News

Advertisement