जनगणना में लापरवाही पड़ी भारी: एक साथ 6 शिक्षक निलंबित, 41 का वेतन रुका; मैनपुरी में बड़ा एक्शन
मैनपुरी में जनगणना-2027 कार्य में लापरवाही पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 6 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 41 शिक्षकों और शिक्षामित्रों का वेतन रोक दिया गया है। प्रशासन ने इसे राष्ट्रीय कार्य में गंभीर लापरवाही बताया है।