हिंदी
दो युवकों की मौत से मचा हड़कंप (Img: Dynamite News)
Maharajganj: परसामलिक थाना क्षेत्र के बनैलिया माता रोहिन बैराज के गेट संख्या-3 के पास रविवार को नहाते समय रोहिन नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना 16 अगस्त को शाम करीब 4:30 बजे स्थानीय लोगों के माध्यम से मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष परसामलिक पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। थाना स्थानीय के गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ करते थानाध्यक्ष (Img: Dynamite News)
मौके पर पहुंचे परिजनों ने शवों की पहचान प्रिंस वर्मा पुत्र विनय वर्मा, निवासी महुअवा, उम्र करीब 20 वर्ष और मोनू साहनी पुत्र पवन साहनी, निवासी महुअवा, उम्र करीब 14 वर्ष के रूप में की।
ये भी पढ़ें- नवोदय विद्यालय में बच्चों की थाली में मिला मरा मेंढक, मचा हड़कंप; भोजन छोड़कर बच्चों ने किया हंगामा
घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर क्षेत्राधिकारी नौतनवा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
Location : Maharajganj
Published : 16 August 2026, 7:21 PM IST