रोहिन नदी में किशोर की मौत का मामला, परिजनों की मांग के बाद चार सदस्यीय जांच टीम गठित

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास शुक्रवार को रोहिन नदी से 17 वर्षीय तरुण उर्फ आशीष का शव मिलने के बाद मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। मृतक परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया उर्फ शीशमहल गांव का निवासी था। 

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 August 2026, 2:12 AM IST
google-preferred

Maharajganj: पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास शुक्रवार को रोहिन नदी से 17 वर्षीय तरुण उर्फ आशीष का शव मिलने के बाद मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। मृतक परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया उर्फ शीशमहल गांव का निवासी था।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वह अपने दोस्तों के साथ रोहिन नदी के किनारे घूमने गया था। कुछ समय बाद उसका शव नदी से बरामद हुआ। प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत डूबने से होने की बात सामने आई है।

परिजनों में आक्रोश

परिजनों ने मौत पर जताया संदेह, आठ घंटे तक किया विरोध

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए करीब आठ घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। परिजनों का कहना था कि मामले की हर पहलू से निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए।

महराजगंज रेलवे न्यू लाइन प्रोजेक्ट में बड़ा बवाल, आपस में भिड़े दो इंजीनियर; जानें क्या है पूरा विवाद

सीओ के आश्वासन पर माने परिजन

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ नौतनवा बसंत सिंह ने परिजनों से वार्ता कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। रविवार देर शाम गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

महराजगंज लेहरा रेलवे स्टेशन पर क्या हुआ? मिली महिला की लाश

चार सदस्यीय टीम गठित

पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की है, जिसमें परसामलिक, नौतनवा और पुरन्दरपुर थानों की पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम को शामिल किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी और उपलब्ध साक्ष्यों व जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  3 August 2026, 2:09 AM IST

Advertisement