Maharajganj: चौक बाजार में गर्भवती महिला पर रॉड से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

चौक बाजार में शनिवार को गर्भवती महिला और उसकी बेटी पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। गर्भवती महिला ने पुलिस में शिकायत कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 February 2026, 1:03 AM IST

Maharajganj: चौक बाजार क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे नगर पंचायत चौक के सोनाड़ी खास हूमरहना निवासी पूनम देवी पत्नी जितेंद्र राव अपने घर के नल पर जमा पानी और नाली की साफ-सफाई कर रही थीं।

इसी दौरान पड़ोसी कंतु पुत्र ईश्वर राव अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचा और कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि कंतु ने खंती (रॉड) से पूनम देवी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गर्भवती पूनम को सिर, हाथ, पेट और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। जब उनकी नाबालिग बेटी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उसे भी बेरहमी से पीटा।

IND vs USA: भारत ने पहला मैच किया अपने नाम, USA को 29 रनो से हराया

परिजनों ने उन्हें जख्मी हालत में अस्पतला में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गये।

पीड़िता ने कड़ी कार्रवाई की मांग

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने हमले में इस्तेमाल की गई रॉड चौक थाने में सौंपते हुए लिखित शिकायत दी है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावर आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। और उनके परिवार आगे भी खतरा है।

महराजगंज में युवक की निर्मम हत्या से उबाल, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन; कब तक मिलेगा इंसाफ?

पुलिस का बयान

इस मामले में चौक थानाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गयी है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 8 February 2026, 1:03 AM IST