
धर्मेंद्र सिंह को मिली सदर कोतवाली की कमान
Maharajganj: जिले की पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए कुल 29 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें सात थानाध्यक्षों समेत एक निरीक्षक और कुल आठ पुलिस अधिकारियों की तैनाती बदली गई है, जबकि अलग आदेश में 21 उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
सबसे अहम बदलाव सदर कोतवाली में हुआ है। पनियरा के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को अब सदर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही घुघली, कोल्हुई, पनियरा, नौतनवा, सोनौली, श्यामदेउरवा और सिंदुरिया थानों की कमान भी बदली गई है।
नई व्यवस्था के तहत अरविन्द कुमार सिंह को जनसुनवाई सेल से थानाध्यक्ष घुघली, आलोक कुमार सिंह को चौकी प्रभारी मिठौरा से थानाध्यक्ष कोल्हुई और कुंवर गौरव सिंह को कोल्हुई से थानाध्यक्ष पनियरा बनाया गया है। सूरज कुमार को घुघली से थाना नौतनवा भेजा गया है।
इसी तरह विशाल कुमार शुक्ला को सिंदुरिया से थानाध्यक्ष सोनौली, महेन्द्र कुमार मिश्रा को सोनौली से थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा और अनूप तिवारी को ठूठीबारी से थानाध्यक्ष सिंदुरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
21 उपनिरीक्षकों को भी मिली नई तैनाती
पुलिस महकमे में हुए दूसरे बड़े फेरबदल में 21 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी को पुरन्दरपुर से चौकी प्रभारी पकड़ी, थाना कोतवाली बनाया गया है। भूपेन्द्र कुमार सिंह को चौकी प्रभारी जेल की जिम्मेदारी दी गई है।
रूपेश पाल को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी, थाना भिटौली, जबकि मधुकर सिंह को निचलौल से चौकी प्रभारी खुटहाँ, थाना पनियरा भेजा गया है। गोविन्दर यादव को शिकारपुर और देवेन्द्र दुबे को मुजुरी चौकी की जिम्मेदारी मिली है।
अजय कुमार यादव अड्डा बाजार चौकी, नौतनवा के प्रभारी होंगे, जबकि अनिश कुमार सिंह को परतावल चौकी की कमान दी गई है। संदीप कुमार चौधरी को लक्ष्मीपुर चौकी, पुरन्दरपुर भेजा गया है।
वहीं अखिलेश यादव को जनसुनवाई सेल, शोभा यादव को वरिष्ठ उपनिरीक्षक भिटौली और नरेन्द्र पटेल को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोल्हुई बनाया गया है। रमेश पुरी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक पुरन्दरपुर तथा रामजी गुप्ता को वरिष्ठ उपनिरीक्षक निचलौल की जिम्मेदारी मिली है।
महराजगंज में खिलाड़ियों की उम्मीदों वाला खेल मैदान बदहाल, घास में छिपे खेल उपकरण
इसके अलावा रमेश वरुण को कोल्हुई, राकेश कुमार को पुरन्दरपुर, छोटेलाल को परसामलिक, रोहित यादव और अशोक गिरी को पुलिस लाइन भेजा गया है। आलोक कुमार राय को ठूठीबारी तथा संजय सिंह को थाना सिंदुरिया में नई तैनाती दी गई है।
Location : Maharajganj
Published : 15 September 2026, 5:17 AM IST