
महाराजगंज में चेकिंग अभियान (Image Source: Dynamite News)
Maharajganj: महाराजगंज में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत सोमवार को नौतनवा कस्बे में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्कूलों, कॉलेजों के आसपास और प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान खास तौर पर विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं के वाहनों पर नजर रखी गई।
पुलिस टीम ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान का उद्देश्य नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकना और सड़क पर सुरक्षित आवागमन के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी से सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।
चेकिंग के दौरान नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी और सुरक्षित तरीके से स्कूल आने-जाने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने वालों और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
बिना हेलमेट और लाइसेंस वालों पर कार्रवाई (Image Source: Dynamite News)
अयोध्या में 30 लाख दीयों के बीच होगा भव्य नजारा! सरयू तट पर एक साथ महाआरती करेंगे 2,147 अर्चक
क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने कहा कि नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति देना उनकी सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। अभिभावकों को भी इस मामले में जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें और वाहन चलाने की उम्र तथा जरूरी कानूनी शर्तें पूरी होने से पहले उन्हें वाहन न सौंपें।
सीओ बसंत सिंह ने अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी स्थिति में अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने के लिए न दें। बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
CHC में मेडिकल कराने पहुंचे थे, तभी हो गया हमला! रायबरेली में युवक ने लगाया गंभीर आरोप
पुलिस के अनुसार, यातायात माह के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को चलाए गए इस अभियान में नौतनवा पुलिस टीम मौजूद रही।
Location : Maharajganj
Published : 2 November 2026, 9:13 PM IST