
टावर (Img : Ai Generated)
महराजगंज: अपनी मांगें मनवाने के लिए मोबाइल टावरों और पानी की ऊंची टंकियों पर चढ़कर हंगामा करने वालों पर अब महराजगंज पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वर्ष 2026 में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 11 मुकदमे दर्ज किए हैं।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनसुरक्षा के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाने में एक, भिटौली में एक, फरेंदा में दो, पुरंदरपुर में एक, नौतनवा में एक, सोनौली में एक, परसामलिक में दो, निचलौल में एक और चौक थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया है।
महराजगंज में राजस्व वसूली को लेकर सख्त हुए एडीएम, एडीएम ने लगाई अफसरों की क्लास
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर मोबाइल टावरों और पानी की ऊंची टंकियों पर चढ़ना बेहद जोखिम भरा कदम है। इससे संबंधित व्यक्ति की जान पर खतरा बना रहता है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट जाती है। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका भी रहती है।
इस तरह की घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचती है। पुलिसकर्मी पहले स्थिति को नियंत्रित करने और टावर या पानी की टंकी पर चढ़े व्यक्ति को समझाने का प्रयास करते हैं। इसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कार्रवाई की जाती है। घटना की परिस्थितियों और तथ्यों के आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जाती है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपनी मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए इस तरह का जोखिम भरा कदम न उठाएं। इससे न केवल खुद की जान खतरे में पड़ती है। आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें और कानूनी प्रक्रिया के तहत अपनी बात रखें।
Location : Maharajganj
Published : 14 November 2026, 12:23 PM IST
Topics : Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) maharajganj police Shakti Mohan Awasthi UP Police Uttar Pradesh News