एक हादसे ने उजाड़ दिए चार परिवार! मृतकों के अंतिम संस्कार में पहुंचे पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल, हर संभव मदद का दिया भरोसा

निचलौल में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। हादसे में चार युवकों की मौत के बाद इलाके में शोक का माहौल है। बुधवार को पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और परिजनों से मुलाकात कर उनका दर्द साझा किया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 19 August 2026, 5:19 PM IST

Nichlaul: महराजगंज के निचलौल स्थित भारत गैस एजेंसी के पास बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत के बाद बुधवार को पूर्व मंत्री एवं सिसवा विधानसभा क्षेत्र-317 से प्रत्याशी रहे सुशील कुमार टिबड़ेवाल मृतकों के दाह संस्कार में शामिल हुए।

हादसे में इन युवकों ने गंवाई जान

इस हादसे में पचमा गांव निवासी सन्नी साहनी, शिव साहनी, विवेक साहनी और जनपद मिर्जापुर निवासी संतोष का दुखद निधन हो गया था। पूर्व मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल (Img: Dynamite News)

ये भी पढ़ें- महराजगंज ARTO ऑफिस में RTO की रेड से मचा हड़कंप, ओवरलोडिंग ‘इंट्री’ के नाम पर लाखों की कथित वसूली पर उठा सवाल

जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने कहा कि एक ही सड़क हादसे में चार युवकों की मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है। इस घटना से मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवारों की स्थिति को देखते हुए उन्हें नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस मुश्किल घड़ी में परिवारों को कुछ राहत मिल सके।

आवश्यक सुरक्षा इंतजाम होने चाहिए...

पूर्व मंत्री ने कहा कि सड़क हादसों की रोकथाम के लिए दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए। उन्होंने हादसे की परिस्थितियों की गंभीरता से जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

पीड़ित परिजनों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल (Img: Dynamite News)

ये भी पढ़ें- Kolhui: पहले मिली लावारिस बाइक, फिर नहर में मिला शव! युवक की मौत से मचा हड़कंप

मौके पर ये रहे उपस्थित

उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों के दुख में वह उनके साथ हैं और आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विद्यासागर सागर यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महातम यादव, संजय यादव, दिनेश यादव, राकेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

Location :  Maharajganj

Published :  19 August 2026, 4:36 PM IST