राहुल गांधी की गिरफ्तारी से भड़का आक्रोश, सैकड़ों कांग्रेसियों ने उठाया बड़ा कदम

छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे जाने तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों और नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सक्सेना चौक पर विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

महराजगंज: नई दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे जाने तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों और नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सक्सेना चौक पर विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया, जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ल ने किया। जिला उपाध्यक्ष (संगठन) विनोद सिंह की देखरेख में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

धरना समाप्त होने के बाद जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने के लिए कोतवाली की ओर कूच कर गए। मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी ने सभी की गिरफ्तारी की औपचारिक घोषणा की, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहा छात्रों का आंदोलन सरकार की नीतियों के खिलाफ जनआंदोलन का रूप ले रहा है।

Maharajganj News: महराजगंज में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी

अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा युवा

प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि देश का युवा अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है और आने वाले समय में यही युवा बदलाव का माध्यम बनेगा। पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदामोहन उपाध्याय ने भी छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई।

महराजगंज: बैंकों की लापरवाही पर CDO का सख्त रुख, दे डाली ये बड़ी चेतावनी; युवाओं को ऋण पर कही ये बड़ी बात

कार्यक्रम को राजन शुक्ला, पूवरासी यादव, इंजीनियर शिवपूजन, गोविंद मिश्रा, अंबरीश शाही, हनुमान कनौजिया, कुंज बिहारी निषाद, मोहम्मद गनी, राम नारायण प्रसाद, चंदन तिवारी, जयप्रकाश शाही, अफजल अब्बासी सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।

ये कांग्रेसी थे मौजूद

धरना-प्रदर्शन में नूर आलम, डॉ. अकील अहमद, चंद्रजीत भारती, घनश्याम गुप्ता, जनार्दन गुप्ता, प्रमोद पांडेय, डॉ. घनश्याम मिश्रा, अमरमणि पासवान, गोलू मिश्रा, महताब आलम एडवोकेट, मनीष सिंह एडवोकेट, राम बहादुर सिंह, श्याम करण पासवान, लालू प्रसाद यादव, मोहम्मद वहाब, यूनुस अंसारी, दिनेश यादव, राजेंद्र प्रसाद, शंकर वर्मा, मुमताज अंसारी, आनंद कनौजिया, संदीप तिवारी, अनुज कुमार, शीला यादव, अनु त्रिपाठी, नरसिंह उपाध्याय, संतोष मोदनवाल, अफजाल अंसारी, सुभाष शर्मा, महेंद्र कुमार गौतम, जमील अहमद, अरविंद कुमार, अशोक कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  23 July 2026, 5:59 AM IST

Advertisement