हिंदी
वेंडरों की मनमानी से त्रस्त फरेंदा की जनता
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज के फरेंदा तहसील परिसर में स्टाम्प वेंडरों की मनमानी और जनता से वसूली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थिति यह है कि स्टाम्प की तय कीमतों को दरकिनार कर मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। आम जनता और वादकारियों की मजबूरी का फायदा उठाकर वेंडरों द्वारा खुलेआम जेब ढीली कराई जा रही है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों का आरोप है कि तहसील प्रशासन की नाक के नीचे यह धंधा लंबे समय से चल रहा है। बताया जा रहा है कि 10 रुपये का स्टाम्प 20 रुपये में,50 रुपये का स्टाम्प 70 रुपये में और 100 रुपये का स्टाम्प 120 रुपये में खुलेआम बेचा जा रहा है। वेंडरों की यह हेराफेरी जनता पर सीधा आर्थिक बोझ डाल रही है। लोग न्याय और सरकारी कामकाज के लिए तहसील पहुँचते हैं लेकिन वहाँ उन्हें सबसे पहले स्टाम्प खरीदने में ही परेशानी झेलनी पड़ती है।
महराजगंज में पंचमुखी शिव मंदिर बना जंग का अखाड़ा, चढ़ावे के बंटवारे को लेकर दो पुजारियों में विवाद
आम जनता ने इस अवैध वसूली पर जताई नाराजगी
ग्राहकों का कहना है कि वे मजबूरी में इन बढ़ी हुई दरों पर स्टाम्प खरीदने को विवश हैं,क्योंकि कामकाज के दौरान उन्हें तत्काल स्टाम्प की जरूरत होती है और बाजार में कहीं और से स्टाम्प आसानी से उपलब्ध नहीं होते। ऐसे में वेंडरों की मनमानी के आगे लोग लाचार हैं। स्थानीय आम जनता ने इस अवैध वसूली पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि जब तहसील परिसर जैसी जगह पर जनता से लूट जारी है।क्या स्टाम्प वेंडरों को प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है,आखिर यह कारोबार इतनी बेधड़क तरीके से प्रशासन के नाक के नीचे कैसे चल रहा है।
Maharajganj News: बिजली चोरी के खिलाफ अभियान, विभाग और विजिलेंस टीम ने मारा छापा
प्रशासन कब तक इस अवैध उगाही पर चुप्पी..
मिली जानकारी के मुताबिक, लोगों की मांग है उप जिलाधिकारी फरेंदा इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करें तथा स्टाम्प वेंडरों की मनमानी पर तुरंत रोक लगाई जाए। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इस अवैध उगाही पर चुप्पी साधे रहता है और कब इन स्टाम्प वेंडरों पर शिकंजा कसता है। इस बाबत एसडीएम फरेंदा शैलेन्द्र गौतम ने कहा कि जांच कर कार्यवाही होगी।
Location : Maharajganj
Published : 28 August 2025, 1:36 PM IST
Topics : Farenda Latest News Maharajganj News stamp vendors