Maharajganj News: खेत गईं सास-बहू, खाली घर में चोरों ने बोला धावा, बक्सा तोड़कर की लूट

महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बसंतपुर खुर्द गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक गरीब परिवार के घर को निशाना बनाया। घर खाली पाकर चोरों ने बक्सा तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। घटना से ग्रामीणों में दहशत है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

महराजगंज: जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बसंतपुर खुर्द गांव में शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे अज्ञात चोरों ने एक गरीब परिवार के घर में धावा बोलकर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था।

कैसे हुई ये घटना

जानकारी के अनुसार पीड़ित कोलाहल मौर्य, जो सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, उस समय बाजार गए हुए थे। वहीं उनकी पत्नी और मां रोजाना की तरह खेत की ओर चली गई थीं। इसी बीच चोरों ने मौका पाकर घर में घुसकर बक्सा तोड़ दिया और उसमें रखे नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जब महिलाएं खेत से वापस लौटीं तो उन्होंने टूटा हुआ बक्सा देखा। सामान गायब होने पर उन्होंने शोर मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

बक्से में रखी नकदी और जेवरात चोरी

जानकारी के मुताबिक,  सूचना मिलते ही सिंदुरिया थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। महिलाओं ने बताया कि बक्से में रखी नकदी और जेवरात चोरी हो गए हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को है, लेकिन अभी तक पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव में शांति और सुरक्षा बहाल

इस चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस को गश्त बढ़ाकर चोरों को पकड़ना चाहिए, ताकि गांव में शांति और सुरक्षा बहाल हो सके।

Maharajganj News: त्योहारों की तैयारी को लेकर पीस कमेटी की बैठक; नशे और अराजकता पर सख्त चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस चोरी का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 27 September 2025, 8:36 PM IST