महराजगंज में पुलिस का हंटर, बिना हेलमेट वालों की बाइकें पहुंचीं कोतवाली, परिसर में लगा मोटरसाइकिलों का मेला

हेलमेट घर पर छोड़कर सड़क पर फर्राटा भरना महराजगंज के बाइक सवारों को भारी पड़ गया। एसपी के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने ऐसा अभियान चलाया कि देखते ही देखते कोतवाली परिसर मोटरसाइकिलों से भर गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग पुलिस से उलझते भी नजर आए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 31 October 2026, 10:37 PM IST

Maharajganj: यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने शनिवार को सख्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर शहर में बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सैकड़ों बाइक सवार पर पुलिस ने एक्शन लिया।   देखते ही देखते कोतवाली परिसर मोटरसाइकिलों से भर गया और वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई।

बिना हेलमेट चल रहे सैकड़ों बाइक सवारों को पर कार्रवाई के दौरान  सीओ सदर अंकुर गौतम और शहर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह की कई लोगों से नोकझोंक भी हुई। 

इस अभियान में सीओ सदर अंकुर गौतम और शहर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को रोककर उनके खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की।

कोतवाली में बाइक चालकों की पुलिस से हुई नोकझोंक

कोतवाली में लगी बाइक की कतार

अभियान के दौरान पुलिस की सख्ती देखकर बाइक चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक के बाद एक रोके गए दोपहिया वाहनों को कोतवाली परिसर पहुंचाया गया। इससे वहां मोटरसाइकिलों की लंबी कतार लग गई। अचानक हुई इस कार्रवाई के चलते शहर में भी इसकी चर्चा होने लगी।

महराजगंज: आठ महीने से फरार चल रहा नेपाली युवक गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस से भिड़े लोग

पुलिस की कार्रवाई से कई वाहन चालक नाराज दिखाई दिए। इस दौरान कुछ लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि, अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस टीम ने अभियान जारी रखा। बिना हेलमेट पकड़े गए वाहन चालकों के खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की गई।

महराजगंज में वकीलों का फूटा गुस्सा: काले झंडों के साथ निकाली बाइक रैली, हर शनिवार आंदोलन की चेतावनी!

हेलमेट नहीं पहनने वालों को पुलिस की चेतावनी

पुलिस की इस सख्ती के पीछे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करना प्रमुख उद्देश्य माना जा रहा है। अभियान के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Location :  Maharajganj

Published :  31 October 2026, 10:33 PM IST