महराजगंज में बदला गैस सिलेंडर देने का नियम, जानिये क्या हुआ बड़ा बदलाव?

महराजगंज के परतावल स्थित राज गैस सर्विस ने गोदाम से सीधे गैस सिलेंडर वितरण बंद कर दिया है। अब उपभोक्ताओं को केवल ऑनलाइन बुकिंग के बाद होम डिलीवरी के जरिए ही गैस मिलेगी।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 12 March 2026, 4:49 PM IST

Maharajganj: महराजगंज जिले के परतावल स्थित राज गैस सर्विस ने गैस सिलेंडर वितरण की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए गोदाम से सीधे सिलेंडर देने की प्रक्रिया बंद कर दी है। अब उपभोक्ताओं को केवल ऑनलाइन या मोबाइल के माध्यम से बुकिंग करने के बाद होम डिलीवरी के जरिए ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

एजेंसी परिसर में इस नई व्यवस्था की जानकारी देने के लिए एक पोस्टर भी लगाया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को बदलाव के बारे में अवगत कराया जा सके।

Maharajganj News: भारत से नेपाल ले जाई जा रही थी बुद्ध की मूर्ति, फिर हुआ ये… पढ़ें पूरी खबर

राज गैस सर्विस के प्रबंधक ने दी ये जानकारी

बताया जा रहा है कि पिछले करीब 10 दिनों से बड़ी संख्या में उपभोक्ता सीधे गोदाम पर गैस सिलेंडर लेने के लिए पहुंच रहे थे। इससे गोदाम परिसर में लंबी-लंबी कतारें लग रही थीं और कई उपभोक्ताओं को घंटों, यहां तक कि रात भर इंतजार करना पड़ रहा था। अत्यधिक भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए एजेंसी प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है।

राज गैस सर्विस के प्रबंधक राज नारायण ने बताया कि अब उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए ऑनलाइन या मोबाइल से बुकिंग करनी होगी। बुकिंग के बाद गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के घर तक होम डिलीवरी के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।

Maharajganj News: हत्या के आरोपी पति ने लगाई फांसी: पत्नी की मौत के दूसरे दिन खुदकुशी, इलाके में सनसनी

उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं। सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। प्रबंधक ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गोदाम पर भीड़ न लगाएं और केवल बुकिंग के माध्यम से ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें, ताकि व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।

घरेलू एलपीजी का उत्पादन 25% तक बढ़ाया

देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोग घबराकर 'पैनिक बुकिंग' न करें। सप्लाई चेन को दुरुस्त रखने के लिए घरेलू एलपीजी का उत्पादन 25% तक बढ़ा दिया गया है। कुछ जगहों पर गलत जानकारी की वजह से लोग पैनिक बुकिंग और जमाखोरी कर रहे हैं। ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है, सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। इस बीच देश में रसोई गैस (LPG) की कमी की खबरों को सरकार ने फेक बताया। जनता से शांत रहने की अपील की और LPG की कमी को लेकर झूठी खबरें न फैलाने को कहा है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि देश में एलपीजी की डिलीवरी साइकल अभी भी 2.5 दिन ही बना हुआ है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 12 March 2026, 4:49 PM IST