तहसीलदार की रिपोर्ट के बाद हरकत में आया प्रशासन, भेड़िहारी के दरकते ठोकरो पर पहुंचे डीएम गौरव सिंह सोगरवाल

भेड़िहारी के बंबर वन ठोकर पर तटबंध में दरार की सूचना के बाद जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग को तटबंधों की निगरानी, मिट्टी का पर्याप्त स्टॉक रखने और किसी भी खतरे से पहले प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 July 2026, 11:25 PM IST

Maharajganj: मानसून के दौरान नारायणी नदी के बढ़ते जलस्तर और तटबंधों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भेड़िहारी के बंबर वन ठोकर पर तटबंध के दरकने की जानकारी और तहसीलदार निचलौल अमित सिंह द्वारा मौके का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति से प्रशासन को अवगत कराने के बाद शनिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

इसके बाद जिलाधिकारी ने तहसील निचलौल क्षेत्र के झुलनीपुर बैराज से लेकर नारायणी नदी के दाएं किनारे स्थित विभिन्न तटबंधों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नारायणी-छितौनी तटबंध की स्थिति देखी और तटबंध के शीर्ष पर बनी सड़क तथा दोनों ढालों की गुणवत्ता पर संतोष जताया।

डीएम ने सिंचाई विभाग को दिए ये निर्देश

हालांकि डीएम ने सिंचाई विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया कि बारिश के मौसम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तटबंधों पर पर्याप्त मात्रा में मिट्टी का स्टॉक रखने, रेंटकट सुदृढ़ीकरण कार्य को और बेहतर ढंग से कराने तथा संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। बताया गया कि नारायणी-छितौनी तटबंध से 31 गांवों की लगभग 70 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि सुरक्षित रहती है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पर संख्या-01 पर कंक्रीट ब्लॉक से कराई गई लॉन्चिंग एप्रन एवं स्लोप पिचिंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस स्थान को 'नारायणी पूजा स्थल' के रूप में विकसित करने तथा नारायणी नदी में वॉटर टूरिज्म की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

महराजगंज में पनीर की दुकान पर फूड विभाग का बड़ा छापा! सैंपल सीज, लाइसेंस न मिलने पर शुरू हुई कार्रवाई

डीएम ने विभागों को दिए ये निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सिंचाई विभाग सहित सभी संबंधित विभाग पूरी तरह अलर्ट रहें। तटबंधों की 24 घंटे निगरानी की जाए और कहीं भी कटान, रिसाव या दरार जैसी समस्या मिलने पर तत्काल प्रभाव से मरम्मत कराई जाए ताकि बाढ़ जैसी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

जानिए महराजगंज के मेधावी वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत का पूरा सच डाइनामाइट न्यूज़ पर

ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर अमित सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई राजीव कपिल सहित सिंचाई विभाग और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  18 July 2026, 11:15 PM IST