नेपाल बाढ़ लाई तबाही: नारायणी नदी में बहकर महराजगंज पहुंचे रहे शव, अभी तक 4 लाशें मिली
नेपाल में आई भीषण बाढ़ का असर भारत के महराजगंज तक पहुंच गया है। नारायणी नदी में बहकर आए चार शव बरामद हुए हैं, जिनमें तीन बच्चों के होने की जानकारी है। नेपाल में अब तक 158 शव मिलने की खबर है, जबकि पहचान की प्रक्रिया जारी है।