हिंदी
ग्राम प्रधान ने बी.डी.ओ से की शिकायत,
Maharajganj: पनियरा विकासखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण 2025 को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लक्ष्मीपुर ग्राम पंचायत के वर्तमान प्रधान राम मिलन निषाद ने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) की नियुक्ति पर आपत्ति जताई है। उन्होंने प्रार्थना पत्र बी.डी.ओ को दिया और हटाने की बात कही।
प्रधान का कहना है कि नवनियुक्त BLO उर्मिला यादव पूर्व ग्राम प्रधान की बहू हैं। वह शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं। उनका परिवार राजनीतिक रूप से सक्रिय है। उनके परिजन आगामी चुनाव में प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए उम्मीदवार बनने की तैयारी में हैं। प्रधान ने खंड विकास अधिकारी को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि उर्मिला यादव ने BLO पद के लिए गलत जानकारी दी है। उन्होंने अपना विभाग शिक्षा की जगह महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग लिखा है।
प्रधान का कहना है कि इस नियुक्ति से मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका है। राम मिलन निषाद ने मांग की है कि पूर्व BLO को ही दोबारा नियुक्त किया जाए। इससे मतदाता पुनरीक्षण का कार्य सुचारू रूप से चल सकेगा। इस मामले में पनियरा के खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने कहा कि वह उच्च अधिकारियों को इस विषय से अवगत कराएंगे। उनके निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 22 August 2025, 5:24 PM IST
Topics : BDO BLO Maharajganj Pradhan