महराजगंज में वायरल वीडियो ने खोली पोल, चकबंदी लेखपाल पर गिरी गाज

काश्तकार से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद चकबंदी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की विभागीय जांच शुरू कर 15 दिनों में रिपोर्ट तलब की गई है।

महराजगंज: काश्तकार से कथित तौर पर रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चकबंदी विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सहायक चकबंदी अधिकारी क्षेत्र लक्ष्मीपुर चतुर्थ में तैनात चकबंदी लेखपाल अनिल कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1999 के तहत विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

महराजगंज में UPTET परीक्षा के दौरान डीएम के पहुंचने से मचा हड़कंप, सामने आया सच

बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक

जारी निलंबन आदेश के अनुसार वायरल वीडियो को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान अनिल कुमार पाण्डेय को सहायक चकबंदी अधिकारी क्षेत्र मोहनापुर प्रथम से संबद्ध किया गया है। साथ ही उन्हें बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगाई गई है।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता तथा अन्य अनुमन्य भत्ते दिए जाएंगे। इसके लिए उन्हें यह प्रमाण-पत्र देना होगा कि वे किसी अन्य सेवायोजन, व्यापार या वित्तीय व्यवसाय में संलग्न नहीं हैं।

महराजगंज में सनसनीखेज वारदात: महाविद्यालय के महिला छात्रावास में प्रशिक्षक की गोली लगने से मौत, छत पर मिला खून से लथपथ शव

जांच अधिकारी नियुक्त

मामले की विभागीय जांच के लिए चकबंदी अधिकारी नौतनवा लालमणि मिश्र को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि आरोप पत्र तैयार कर 15 दिनों के भीतर आरोपी कर्मचारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करें और अपनी जांच रिपोर्ट संस्तुति सहित सक्षम अधिकारी को उपलब्ध कराएं।

Location :  Maharajganj

Published :  4 July 2026, 12:14 AM IST

Advertisement