
रविवार को अचानक PHC पहुंचे CMO
Maharajganj: महराजगंज जिले के कोल्हुई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. नवनाथ प्रसाद अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। सीएमओ के औचक दौरे की जानकारी मिलते ही अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी सतर्क हो गए और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता और अस्पताल में संचालित विभिन्न योजनाओं की स्थिति का भी जायजा लिया।
महराजगंज: प्रसूता की मौत मामला गरमाया, मदरहुड हॉस्पिटल की जांच सीएमओ को सौंपी गई
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने लैब टेक्नीशियन अनिल कुमार से लैब में होने वाली जांचों और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में तैनात डॉ. इसरार अहमद, स्वीपर कपिल देव, स्टाफ नर्स आराधना चार्ल्स तथा बीएसडब्ल्यू सुधा सिंह से भी बातचीत की।
रविवार को आयोजित आरोग्य मेले का भी सीएमओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने मेले में आने वाले मरीजों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सुविधाओं, स्वास्थ्य जांच, दवाओं के वितरण और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सीएमओ ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर, वार्डों और अन्य स्थानों पर नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।
महराजगंज के Motherhood Hospital में महिला की मौत; कथित डॉक्टर की भूमिका पर उठे सवाल
निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुपस्थित कर्मचारियों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाए।
निरीक्षण के अंत में सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
Location : Maharajganj
Published : 31 May 2026, 4:56 PM IST