Maharajganj News: रविवार को अचानक PHC पहुंचे CMO, फिर अस्पताल में जो दिखा उससे मच गया हड़कंप
महराजगंज के कोल्हुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, आरोग्य मेले, साफ-सफाई और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की तथा लापरवाही पर नाराजगी जताई।