
सिसवनिया बुजुर्ग पंचायत में CDO की चौपाल
Maharajganj: महराजगंज विकासखंड फरेंदा के ग्राम पंचायत सिसवनिया बुजुर्ग में शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) महोदय ने ग्राम चौपाल का आयोजन कराया। चौपाल के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। गांव से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों—जैसे पेयजल, साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, बिजली आपूर्ति, आवास लाभ, पेंशन समस्याएँ आदि—पर ग्रामीणों की शिकायतें सुनते हुए उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ समयबद्ध रूप से पात्र व्यक्तियों तक पहुँचे, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को चौपाल में उठी शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा।
अचानक डीएम पहुंचे भारत नेपाल बार्डर के अंतर्राष्ट्रीय चेक पोस्ट पर, जानिए किस जेई को दी शख्त हिदायत
चौपाल के बाद CDO महोदय ने ग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय सिसवनिया बुजुर्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, मेनू का पालन, बच्चों की उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। प्रधानाचार्य को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को निर्धारित मेनू के अनुसार पौष्टिक और स्वच्छ भोजन प्रतिदिन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विद्यालय परिसर को नियमित रूप से साफ-सुथरा रखा जाए।
इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने ग्राम पंचायत के अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने सरोवर की सुंदरता और ग्रामवासियों के उपयोग को ध्यान में रखते हुए इसकी नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सरोवर के संरक्षण और संवर्धन पर जोर देते हुए CDO महोदय ने स्वयं सरोवर में मौजूद मछलियों के लिए दाना डालकर स्वच्छ जल संरचना के महत्व का संदेश भी दिया।
Location : Maharajganj
Published : 5 December 2025, 8:51 PM IST
Topics : Amrit Sarovar CDO Chaupal Maharajganj Siswania Buzurg