हिंदी
UGC के विरोध में ब्राह्मण समाज की पंचायत
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंद जनपद के सिसवा विधानसभा के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सेखुई स्थित मनोरमा देवी इंटर कॉलेज में ब्राह्मण समाज की एक पंचायत आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पंचायत में उपस्थित लोगों ने UGC के विरोध में आवाज उठाते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही आरक्षण व्यवस्था को जातिगत आधार से हटाकर आर्थिक आधार पर लागू करने का प्रस्ताव भी रखा गया।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के मुताबिक, बैठक की अध्यक्षता सनातन ब्राह्मण एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नर्वदेश्वर शुक्ला ने की। उन्होंने अपने संबोधन में ब्राह्मण समाज की वर्तमान स्थिति, दिशा और दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सभी मतभेद भुलाकर अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष किया जाए।
UGC के विरोध में ब्राह्मण समाज की पंचायत
यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने की बात...
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सच्चितानंद ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के 38 वर्षों का योगदान भाजपा सरकार को दिया है, लेकिन समाज को अपेक्षित लाभ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लाने की बात कही गई थी, लेकिन अब सरकार UGC जैसे निर्णय लेकर आ रही है, जिसे समाज स्वीकार नहीं करेगा।
बदायूं में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
75 वर्षों के बाद भी सभी वर्गों का समान विकास नहीं...
कार्यक्रम का संचालन कर रहे ललित नारायण उपाध्याय ने कहा कि 1950 में लागू संविधान को सभी ने स्वीकार किया, लेकिन 75 वर्षों के बाद भी सभी वर्गों का समान विकास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि आज ब्राह्मण समाज के विरुद्ध लगातार टिप्पणियां की जा रही हैं, जिसे अब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव समाज को जोड़ने का कार्य किया है।
सैकड़ों लोग उपस्थित
पंचायत का आयोजन अधिवक्ता विजय तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि जहां भी उनकी आवश्यकता होगी, वे समाज के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर गुड्डू पांडेय, अवधेश पांडेय, आशुतोष द्विवेदी, नर्वदा उपाध्याय, एडी बाबा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Location : Maharajganj
Published : 22 March 2026, 6:53 PM IST
Topics : Maharajganj panchayat rahmin community's UGC