AGM के औचक निरीक्षण से रेलवे महकमे में हलचल, आखिर क्या मिला स्टेशन पर?

पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक (एजीएम) विनोद कुमार शुक्ला ने शनिवार को आनंदनगर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और चल रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 1 August 2026, 11:09 PM IST
google-preferred

Maharajganj: पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक (एजीएम) विनोद कुमार शुक्ला ने शनिवार को आनंदनगर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और चल रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।

शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत एजीएम स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, आरक्षण केंद्र, फुटओवर ब्रिज, पेयजल व्यवस्था, शौचालय तथा यात्री सूचना प्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। स्टेशन परिसर में साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

आनंदनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए एजीएम

यात्रियों की शिकायतों का तत्काल समाधान के निर्देश

उन्होंने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान एजीएम विनोद कुमार शुक्ला ने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों से कहा कि यात्रियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और स्टेशन परिसर में पेयजल, शौचालय तथा बैठने की व्यवस्था हर समय सुचारु बनी रहे।

महराजगंज रेलवे न्यू लाइन प्रोजेक्ट में बड़ा बवाल, आपस में भिड़े दो इंजीनियर; जानें क्या है पूरा विवाद

महिला यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं में सुधार के निर्देश

उन्होंने दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और महिला यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधार करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था,अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने स्टेशन पर संचालित विकास योजनाओं एवं प्रस्तावित कार्यों की प्रगति से एजीएम को अवगत कराया।

नौकरी दिलाने के नाम पर महराजगंज के युवक से 6.86 लाख की ठगी का आरोप, गौतमबुद्ध नगर से जुड़े आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के बाद एजीएम ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने, यात्रियों की सुविधाओं में लगातार सुधार करने तथा स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक सहित इंजीनियरिंग, विद्युत, सिग्नल एवं दूरसंचार, वाणिज्य, आरपीएफ तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  1 August 2026, 11:00 PM IST

Advertisement