
कोल्हुई थाने का बदला नजारा
कोल्हुई(महराजगंज): जिले के कोल्हुई थाने में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के दौरान बारिश ने कुछ देर खलल जरूर डाला, लेकिन श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में लोग थाना परिसर पहुंचे और जन्माष्टमी समारोह में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम में फरेंदा सीओ सहित शामिल सभी लोगों का पुलिसकर्मियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। एसओ कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह, उपनिरीक्षक राजीव सिंह, जोगियाबारी चौकी प्रभारी पंकज सिंह, हरीश मौर्य सहित थाने के समस्त स्टाफ ने व्यवस्थाओं में बढ़-चढ़कर सहयोग किया और मेहमानों का स्वागत किया।
जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन किया और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान थाना परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया।
Location : Maharajganj
Published : 5 September 2026, 3:00 AM IST