महराजंगज के बासपार कोठी में उस रात आखिर क्या हुआ? विवाहिता की हत्या, शव और शक; पढ़ें पूरी क्राइम मिस्ट्री

महराजगंज के बासपार कोठी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घर के अंदर पंखे की कुंडी से लटकता शव मिलने के बाद जहां पुलिस जांच में जुटी है, वहीं मृतका के पिता ने दहेज को लेकर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 24 June 2026, 1:07 PM IST

Maharajganj: महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बासपार कोठी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घर के अंदर विवाहिता का शव पंखे की कुंडी से लटकता मिलने के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कैब बनी ‘कसाईखाना’… कई दिनों से मासूम पर थी ‘हैवान’ की नजर; पढ़ें महरौली फुटपाथ से गुरुग्राम की झाड़ियों तक की पूरी कहानी

पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि उनकी बेटी को लंबे समय से दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। इस आरोप के बाद पुलिस ने मामले को और गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।

पूरे गांव को सच का इंतजार

घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। परिवार के आरोपों और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है।

मुजफ्फरनगर में मानवता शर्मसार, 12 बंधुआ मजदूर मुक्त, नाबालिगों से अमानवीय व्यवहार का खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मौत के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के नतीजे आने के बाद कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

Location :  Maharajganj

Published :  24 June 2026, 1:02 PM IST