
महराजगंज जेल में अचानक छापा
Maharajganj: जनपद में कानून-व्यवस्था और जेल सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर जेल प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से जेल कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पूरे परिसर की सघन जांच शुरू कर दी गई।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने एक-एक बैरक का बारीकी से निरीक्षण किया तथा सभी बंदियों की गहन तलाशी कराई। सुरक्षा के मद्देनजर जेल के हर हिस्से की जांच की गई, लेकिन किसी भी बैरक से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
महराजगंज में दर्दनाक हादसा: पोखरे में डूबा 30 साल का युवक, 2 घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने निकाला शव
जेल अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान बताया कि कारागार में नियमित रूप से सुरक्षा जांच और तलाशी अभियान चलाया जाता है। जेल प्रशासन लगातार बंदियों की गतिविधियों पर नजर रखता है और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाता है। निरीक्षण के दौरान कारागार की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि कारागार की नियमित चेकिंग में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। विशेष रूप से शातिर एवं
संवेदनशील बंदियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा उनकी हर गतिविधि की समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सतत सतर्कता बेहद जरूरी है।
Location : Maharajganj
Published : 31 July 2026, 1:16 AM IST
Topics : District jail District Magistrate Jail Inspection Maharajganj Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़)